Morning Woke Time

Morning Woke Time
See Rising sun & Addopete Life Source of Energy.

Saturday 5 March 2022

हम सबके प्यारे "रघु जी" : अमृत महोत्सव 6 मार्च पर विशेष

भारत की संस्कृति विशेष है। जो हमारे पास है। वह दूसरों के पास नहीं। हम जीवन को सनातन निरंतरता से जोड़ते हैं। व्यक्ति के अच्छे कामों के प्रति गौरव अभिव्यक्ति करते हैं। वंदन करते हैं। व्यक्ति में आत्म गर्व का संचार करते है। हमारी आगामी पीढ़ी उनसे सीख लेती है। भविष्य का आधार बनता है। आज रघुनंदन जी ने अपनी उम्र के 75 वर्ष पूरे कर लिए। आज हम उनके जन्म की हीरक जयंती मना रहे है उनके कार्यों, समर्पण और निष्ठा का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। उनका वंदन कर रहे हैं। अभिनंदन कर रहे हैं। 
 चरैवेति -चरैवेति के साथ एक मौन तपस्वी की तरह चलते रहे रघुनंदन। बिल्कुल हनुमान बनकर। एक दशक से अधिक लंबे समय तक भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री बनकर पार्टी की एक निष्ठ सेवा की। पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते रहे उनका सहयोग करते रहे। प्रदेश की राजनीति में भाजपा के लिए सूझ से बाहर का समय। वैसा ही जैसे राम के सामने 100 योजन का समुद्र पार कर अनाचार - अनति को खत्म कर मानव कल्याण का रास्ता बनाना। राजनीति के विपरीत समय में बिना विचलित हुए पार्टी मुख्यालय संभालते रहे।
  सिद्धांतों के पक्के। रघुजी का पूरा जीवन निष्कलंक। उन्होंने संस्कार संघ से लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल- आडवाणी और कुशाभाऊ ठाकरे के सानिध्य से पाए। इस कट्टर राष्ट्रवादी नेता में हिंदुत्व कूट-कूट कर भरा हुआ है जो उन्हें कभी कभी सच बोलने से नहीं रोक पाता है। राष्ट्रवादी ललक के कारण रघुनंदन ने सरकारी शिक्षक से इस्तीफा दे दिया। 1970 के दशक में भारतीय जनसंघ से विधायक चुने गए। और फिर लगन समर्पण को देख उन्हें मुख्यालय संभालने का काम दिया। इसके बाद पार्टी ने रघुनंदन को राज्यसभा में सांसद बनाकर दिल्ली भेजा।
 अपने काम के साथ-साथ अध्ययन और लेखन का अतिरिक्त गुण रघुजी के भीतर लगातार विकसित होता रहा बड़ा आकार लेता रहा। आज रघुनंदन जी ने राजनीति और आध्यात्मा पर अनेक पुस्तकें की लिखी हैं। उनकी इसी मनीषी अध्यात्म विद्वता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें "राम - पथ" गमन को खोजते हुए उसके उद्धार का काम सौंपा। इस दिव्य काम को उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ाया। आज रघुनंदन मध्यप्रदेश तुलसी प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष बन कर काम कर रहे हैं। प्रतिष्ठान में दिख रहे व्यवस्थित स्वच्छ परिवर्तन मे उनके प्रभाव की झलक को देखा जा सकता है। अब रघुनंदन लेखन और अध्ययन के साथ तुलसीदास जी के संस्कारों उनके उद्देश्यों को पूरा करने में अपना समय दे रहे हैं। हम सबके प्यारे रघु जी हमेशा स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहें। दीर्घायु... शतायु 100 की उम्र को पार करें। हम सबकी मनोकामना है ईश्वर हमें रघु जी के जन्म की स्वर्ण जयंती मनाने का अवसर दें।

Friday 4 March 2022

"एक विचार" "एक अनुकरण" बना शिवराज : 5 मार्च जन्मदिन पर विशेष

मैं उस समय से पांव-पांव वाले इस बड़े भैया को जानता हूं । जब से विदिशा लोकसभा के लगभग 1500 गांव कुशाभाऊ ठाकरे, सुंदरलाल पटवा, लखीराम अग्रवाल और कैलाश नारायण सारंग के लोक व्यक्तित्व में पूरे किए। यदि शिवराज ने कुशाभाऊ ठाकरे से लोक सेवा का परम धर्म सीखा। सुंदरलाल पटवा से आक्रामक निडर सार्वजनिक जीवन शैली लेते हुए शिवराज जी ने अपने जन हितेषी व्यक्तित्व को निखारा। तो कैलाश नारायण सारंग ने उन्हें एक निष्ठा लगन दी। उस समय के वरिष्ठ नेता लखीराम अग्रवाल हो या अन्य कोई सभी की जन हितेषी ललक ने शिवराज के जीवन पर एक अमिट छाप छोड़ी और शिवराज अपने जन व्यक्तित्व में एक विनम्र सिंह बनकर उभरे। शिवराज सिंह चौहान के गुरु ने गलती नहीं करने के लिए उन्हें मंत्र "मत चूको चौहान" दिया और सन 2005 से शुरू हुआ शिवराज। 
शिव मतलब लोक कल्याणकारी एक भागीरथ प्रयास। कुछ ही वर्षों में लगने लगा अब मध्य प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी प्रगति की गति तेज होगी नई आशा का  प्रदेश में संचार हुआ। आज शिवराज जी के व्यक्तित्व ने उन्हें मध्य प्रदेश का लोकप्रिय जन हितेषी किसान का बेटा बेटियों का मामा मध्य प्रदेश का लोकप्रिय मुख्यमंत्री बना दिया। अपने अथक प्रयासों से आज मध्यप्रदेश में कृषि विकास दर, सिंचाई रकबा, ऊंचाइयों को छू रहे सामाजिक सुरक्षा के स्तर, प्रदेश में बेटियों के निश्चिंत जीवन सम्मान के साथ बेटियों के लिए इस मामा ने अवसरों को सुलभ कराया। हमारे गरीब कमजोर भाइयों के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास का निर्माण कर उन्हें सम्मान गौरव का जीवन दे रहे हैं जो गरीब के लिए बड़े ही गर्व की सम्मान की बात बनी है। आधुनिक लोक राज्य की विशेषता राज्य का कोई व्यक्ति भूखा नहीं सो सकता को साकार करने के लिए कोरोना काल में ही नहीं हमेशा गरीबों के लिए शिवराज में निशुल्क राशन की व्यवस्था की जा रही है। आज शिवराज का जीवन व्यक्तित्व अंत्योदय को निरंतर साकार कर रहा है पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और कुशाभाऊ ठाकरे के सपनों को पूरा कर रहा है और अपनी मातृभूमि की सेवा लगन भागीरथी प्रयासों के साथ कर रहे हैं। स्वतंत्रता के बाद लंबे समय से पिछड़ा मध्य प्रदेश किसी भागीरथी मुखिया का इंतजार कर रहा था मध्यप्रदेश में इस खाली स्थान को शिवराज जी ने भरकर पूरा किया है और आज मध्य प्रदेश विकास के मामले में अग्रणी राज्यों के साथ कदमताल कर रहा है और गरीबी के दलदल से बाहर निकल गया है जो शिवराज जी के अथक प्रयासों से संभव हो पाया है।
नागरिकों के अपने विकास, व्यवसाय, वाणिज्य की निजी प्रगति के लिए मध्य प्रदेश वित्त लोन उपलब्ध कराने वाले अग्रणी राज्यों में से एक है। चाहे बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण, अवसर, लोन और अपने स्टार्टअप शुरू करने हो। युवाओं को एक नए कॉन्फिडेंस आत्मविश्वास में लिया है और उनमें अपने रोजगार स्थापित करने के लिए  मध्यप्रदेश में एक नया आत्मविश्वास जगाया है। शिक्षक, पटवारी, पुलिस सचिवालय और प्रशासन के अनेक क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं के अवसर युवाओं को पिछले 15 वर्षों में मध्य प्रदेश सरकार ने दिए हैं। शिवराज सरकार के किए गए काम तो अनेक है लेकिन मध्य प्रदेश की लोकप्रिय शिवराज सरकार के सभी काम का उल्लेख करना यहां संभव नहीं है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुख्यमंत्री का यह लंबा कार्यकाल बिल्कुल उनके नाम को "सत्यम-शिवम- सुंदरम" के समान साकार करता हुआ आगे बढ़ रहा है। जो सच्चे अर्थ में शिवराज सिंह चौहान के जीवन, व्यक्तित्व और उनकी शैली को आसान तरीके से समझा देता है। समझने में सहायक है। शिवराज सिंह चौहान का लोक जीवन एक विचार की तरह आकार लेता हुआ आगे बढ़ रहा है। हमारे लिए एक अनुकरण का रूप लेता जा रहा है। राजनीति के सार्वजनिक जीवन में एक अनुसंधान का विषय बनता जा रहा है जो शोध योग्य है। कहे तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।
मैंने भी अपने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संवेदनशील,  उदार, संयम, गंभीर, धैर्य, सहनशील सेवा भाव से प्रेरणा सीख लेते हुए साल 2018 में मुलताई विधानसभा के लगभग 200 से ऊपर गांव का प्रवास "पांव-पांव वाले छोटे भैया" बनकर किया जो आज भी लगातार जारी है। यह उनके जन्मदिन पर शिवराज सिंह चौहान जी को मेरी ओर से एक लोक उपहार है। जियो हजारों साल... शिवराज जी की हमेशा जय हो...विजय हो....!