Morning Woke Time

Morning Woke Time
See Rising sun & Addopete Life Source of Energy.

Thursday 25 January 2024

विकसित होता हमारा गणतंत्र, भविष्य का समृद्ध और शक्तिशाली भारत, 75 वे गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 2024 पर विशेष

आध्यात्मिक संस्कृति और नैतिक परंपरा में समृद्ध भारत आज दुनिया में तीव्र गति से विकसित हो रहा गणतंत्र है। भारत ने आने वाले 23 वर्षों सन 2047 तक एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनने का अपना लक्ष्य बना लिया है संकल्प ले लिया है।  भारत ने अपने चौमुखी विकास की इस समय अवधि को देश के लिए अमृत कहकर कहकर संबोधित किया है कर रहा है। आज गणतंत्र को बनाने, त्याग और बलिदान देने वाले हमारे पूर्वजों के योगदान को याद करने के साथ आज हम कहां पहुंचे, कहां है, और कहां जा रहे हैं, हमारा भविष्य क्या है, लक्ष्य क्या है का आकलन करना, देखना अहम है। अन्यथा गणतंत्र के बारे में हमारी सोच अधूरी रह जाएगी।
कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली निजी अर्थव्यवस्था वाले देशों में यूनाइटेड किंगडम को पीछे कर भारत ने विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था का स्थान पा लिया है। और सभी क्षेत्रों में भारत के विकास का ग्राफ ऊंचाइयों की ओर बढ़ता जा रहा है। आज भारत की सैन्य क्षमता ने दुनिया में एक अहम स्थान ले लिया है। और सभी शक्तिशाली देश भारत की विकसित सैन्य क्षमता को समझ गए हैं आभास कर लिया है। सभी भारत को अपना बनाने के लिए आतुर हो रहे हैं।
आने वाले समय में भारत की भूमिका को अहम मान रहे हैं। स्वतंत्रता के बाद भारत की विदेश नीति आज सबसे सफलतम विदेश नीति है। विश्व बंधुत्व और वसुदेव कुटुंबकम की परंपरागत रहा पर चलने वाली भारत की निडर, निष्पक्ष और स्वतंत्र रहा पर चलने वाली भारत की गुटनिरपेक्ष की नीति की ओर आशा लगाते हुए एक सुखद भविष्य और शांत भविष्य की कामना आज पूरा विश्व भारत से कर रहा है। पूरी दुनिया आशा लगाई बैठी है। दुनिया भारत के साथ अपने आप को सुरक्षित मान रही है।
आज संसार के सभी देश भारत को सहोदर मानकर भारत को आदर , सम्मान दे रहे है। अब सब भारत की ओर किसी प्रकार की हेय दृष्टि, दोयम दर्जे, एक निर्बल की छवि और एक पिछल्गु वाली भारत की छवि विश्व समाज के भाव से बाहर निकल गई है। हमारे पड़ोसी दुश्मनों ने भी हमारी स्थिति को भाप लिया है। दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाले प्रजातंत्र भारत में नारी सशक्तिकरण का भी अमृत कल चल रहा है। भारत ने सभी क्षेत्रों में महिलाओं को प्रवेश देकर अपनी इच्छा शक्ति व्यक्त कर दी है।
भारत ने देश की विधानसभाओं और देश की सर्वोच्च संप्रभु सत्ता प्राप्त संस्था लोकसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देकर भारत ने अपनी राजनीतिक इच्छा शक्ति को मजबूत बना दिया है। देश में चल रहे आर्थिक उदारीकरण और पूंजी के बढ़ते केंद्रीकरण की आंधी, कौंध में भारत सरकार गति से सर्वहारा और गरीब, बेसहारा, निचले तबके को सामाजिक सुरक्षा कवच दे रही है। चाहे वह स्त्री हो या पुरुष, लड़का हो या लड़की, बुजुर्ग हो या प्रताड़ित, निराश्रित हो या बेसहारा, या अन्य कोई जरूरतमंद अंतोदय। सभी को चिंता से मुक्त करना भारत सरकार की जिम्मेदारी बन गई है। पांच सर्दियों मे सही आज भारत के राम मंदिर के बन जाने से भारत की अस्मिता स्थाई आकर ले लेने से भारत का राष्ट्रीय स्वाभिमान गर्व से भर गया है। भारत का बहुसंख्यक समाज प्रफुल्लित है। सबको साथ लेकर, सबका विकास करने वाली भारत की श्रीराम संस्कृति सबको, सबके सहयोग से अगुवाई करने का अवसर देने को तैयार हो गई है। भारत की राजनीति सभी को सहयोग देने, लेने और आशा के अवसर उपलब्ध करने में भारत सरकार संबल बनाकर आगे आ रही है। भारत के लोगों का लोहा आज दुनिया सभी क्षेत्रों में मान रही है। भारतीय आगे निकल रहे हैं। और आज भारत के पास सबसे अधिक युवा जनसंख्या है। जो भारत की समृद्ध पूंजी है। भारत का भविष्य सुखद और समृद्ध है।
विश्व में आई महामारी कोविद-19 कोरोना में सभी देश वालों का सहयोग करते हुए। महामारी से बचाने वाली अर्थव्यवस्था सबसे अग्रणी और मजबूती से स्थिर बने रहने वाली अर्थव्यवस्था भारत की अर्थव्यवस्था है। कोरोना अंतरराष्ट्रीय संकट ने भारत की छवि को विश्व सहयोग की सक्षम छवि में दुनिया के समक्ष ला दिया है। केंद्र सरकार ने भारत की मंत्री परिषद में 60% अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों को भागीरदारी देकर उन्हें सत्ता में सम्मान दे रही है। योगदान ले रही है।
सुनिश्चित कर दिया है। भारत सरकार ने देश में 117 जिले चयन कर इन जिलों को आकांक्षी जिले घोषित करते हुए तेज गति से विकास के मापदंडों पर आगे ले रही है। सदियों से देश में चली आ रही तुष्टिकरण की नीति का अंत कर उसे अंत्योदय में बदल देश में शत प्रतिशत लोगों को विकास के कवरेज में ले लिया है। कृपा दिखाने और आशिक लाभ देने की नीति से बाहर निकाल, उपेक्षित वर्ग का स्थाई सशक्तिकरण कर रही है। देश में काम चलाओ राजनीति का अंत कर दिया है। भारत सरकार पहली बार बड़ी सोच लेकर चल रही है।
आयुष्मान भारत योजना से देश के लोगों को स्वास्थ्य की चिंता और डीबीटी डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर योजना से गरीबों को भ्रष्टाचार और होने वाली अनावश्यक देरी से मुक्ति दे दी है। भारत में हो रहे सभी सुधारो को यहां बताना संभव नहीं है। विकास की राह में भारत के गणतंत्र के हम सभी सहयोगी बने। हर नागरिक अपने विकास में सहयोग ले।
युवा इस शुभ अवसर का उपयोग कर अपना भविष्य सुखद बनाएं। हम सब भारत के गणतंत्र के लिए शुभ मंगल कामनाएं मांगें ।भारत का गणतंत्र एक विकसित, समृद्ध और शक्तिशाली गणतंत्र बने। इसी मनोकामना के साथ ..... !
सभी को धन्यवाद !
सभी देशवासियों को 75 वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 की शुभकामनाएं !
जय हिंद ... भारत माता की जय .... वंदे मातरम ..... !