Morning Woke Time

Morning Woke Time
See Rising sun & Addopete Life Source of Energy.

Sunday 31 October 2021

मेरी उम्र , मेरा मध्य प्रदेश - स्थापना दिवस 1 नवंबर 2021 पर विशेष

1966 से मध्य प्रदेश का मैं साक्षी। मेरी आंखों के सामने बीमारु मध्य प्रदेश ने कैसे गंभीर रुप धारण किया, बढ़ता गया, और ऊंचाइयों की ओर बढ़ता चला जा रहा हैं । 1970 के दशक, सोयाबीन आने के प्रारंभिक समय से लेकर गरीबी, बेबसी देखी भोगी। इस बेबस दौर की परिस्थिति ने मुझे अपने समाज, आसपास के लोगों, माता पिता, गांव के लिए कुछ करने प्रेरित किया। और 1984 में निकल पड़ा राजधानी भोपाल, करने लग गया सिविल सेवा की तैयारी। तभी से मैं मेरे प्रदेश की विकास यात्रा से निरंतर अपडेट होता रहा। 
 1990 के दशक में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाया जाता था। मध्य प्रदेश के विकास के लिए एक भागीरथी मुख्यमंत्री की जरुरत है। जब तक मध्य प्रदेश को भागीरथी तप और मानव मात्र की कल्याण की भावना वाला व्यक्ति नहीं मिलता तब तक प्रदेश के विकास की गति तेज नहीं हो सकती। 1990 - 1992 में ढाई वर्ष के लिए सुंदरलाल पटवा जी की सरकार बनी लेकिन विडंबना के कारण यह सरकार गिर गई। केरियर बनाने की उच्च शिक्षित युवा दहलीज ने 1993 से 2003 का स्थिर, दुरुह, विकास का संक्रमण, ठहराव देखा और भोगा है।
अंततः 2003 आशा की प्रभात उदय किरण लेकर आया। प्रदेश में भाजपा की सरकार आई। उमा श्री भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी। पंडित दीन दाल उपाध्याय जी का अंतोदय सरकार के कार्यों के केंद्र में आया। अंतिम बेसहारा व्यक्ति का उत्थान शुरू हुआ। मानव सेवा सरकार का मिशन बना। शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही आशा पूरी हुई। अपने लंबे शासनकाल में भागीरथी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने तप, मेहनत, समन्वय और दूरदर्शी कार्यों के बल पर प्रदेश को आज बीमारु राज्य की श्रेणी से बाहर निकाल लिया हैं।
शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, मानव संसाधन, तकनीक, वित्त, बैंक, कृषि, सिंचाई, गुडगवर्नेंस, डिजिटल तकनीक, कानून और व्यवस्था सहित लगभग हर क्षेत्र में मेरा मध्य प्रदेश देश के सभी राज्यों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए आगे निकलने के प्रयास में कदमताल कर रहा है। आज मेरा मध्य प्रदेश गौरव गान गा रहा है। प्रदेश का हर नागरिक उत्साह, उमंग, स्वाभिमान के साथ गर्व महसूस कर रहा है। स्फूर्ति के साथ आगे बढ़ रहा हैं। प्रदेश और शेत्र के सभी भाई - बहनों को मध्य प्रदेश की स्थापना दिवस 1नंबर की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं......!
 मेरा मध्य प्रदेश महान
 वंदे मातरम
भारत माता की जय

Thursday 21 October 2021

मध्यप्रदेश में साकार होता ...... " सत्यम - शिवम - सुंदरम " मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2021

भारतीय संस्कृति हमें अमर संदेश देती हैं। सत्य ही शिव है,  शिव ही लोक कल्याणकारी हैं, लोक कल्याण ही सुंदर है और जो सुंदर है वही सत्य है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की इस भावना के कारण आज मध्यप्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल 2003 के बाद प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में 526% से अधिक की वृद्धि हुई है और प्रति व्यक्ति आय ₹15442 प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति से बढ़कर ₹ 79909 प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति से अधिक हो गई है।  जो आप हमें बताता है कि मध्य प्रदेश एक बीमारू राज्य के श्राप से बाहर निकल कर देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में तेजी से अपने मजबूत कदम के साथ आगे बढ़ रहा है। आज मध्य प्रदेश का आम बजट दो लाख करोड़ रुपए प्रति वर्ष से अधिक हो गया है।  
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचारों को साकार करते हुए गरीबों के खाने के लिए एक रुपए प्रति किलो अनाज देते हुए उनके लिए प्रधानमंत्री आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए गरीब को रोटी की चिंता से बाहर निकाल लिया गया है और आवास देकर आत्मसम्मान गर्व की जिंदगी दी जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के सपने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को आगे बढ़ाकर आज लगभग सभी गांवों को पक्की सड़क से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गतिशील उत्साही और आसावान बना दिया गया है। प्रधानमंत्री उज्वाला योजना ग्रहणी माता बहनों को गैस चूल्हा मुफ्त में देकर रसोई बनाने के काम को आसान कर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही है।  
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने फसलों के उत्पादन को अनिश्चितता से बचाते हुए सरकार किसानों को वित्तीय सुरक्षा दे रही है। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ राज्य स्तरीय सीसी सड़क मार्गों का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है बन रही सड़क मार्गों की निर्माण गुणवत्ता उच्च स्तर की है जो हमें अपनी आंखों से देखने को मिल रही है। तकनीकी, चिकित्सा, प्रबंधन और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्तर के प्रशिक्षित मानव संसाधन को बनाया जा रहा है। प्रदेश में डिजिटाइजेशन को निरंतर नया आयाम दिया जा रहा हैं। अब छात्र छात्राओं के लिए कोई भी शिक्षा प्राप्त करने के लिए पैसे की कमी नहीं है उन्हें छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण के माध्यम से धन की उपलब्धता आसानी से हो रही है। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना ने तो छात्रों के सपनों को पंख ही लगा दिए हैं।
 प्रदेश की आर्थिक धार्मिक धमनियों में बहने वाली बिजली का उत्पादन 2003 में केवल 2900 मेगावाट था जिसे अब शिवराज सरकार ने 18384  मेगावाट  से आगे पहुंचा दिया है और आज प्रदेश के गांव में 24 घंटे घरेलू बिजली मिल रही है और किसानों को सिंचाई के लिए 10 घंटे प्रतिदिन बिजली मिल रही है। बिजली उत्पादन में हुई इस वृद्धि से उद्योगों ने भी राहत की सांस ली ली है और निरंतर तरक्की की जा रही है।
 अपने शासनकाल के 10 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने 2003 तक प्रदेश में कृषि की विकास दर को 3% से ऊपर नहीं ले जा पाई। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने अपने परिश्रम से मध्य प्रदेश की कृषि विकास दर को 18. 89% से ऊपर पहुंचा दिया है। कृषि निवेश, विपणन, भंडारण और परिवहन की विकसित व्यवस्था ने मध्य प्रदेश की ग्रामीण कृषि अर्थव्यवस्था को एक नया प्रतिस्पर्धी आयाम दिया है। इसका श्रेय किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जाता है। 0% से नीचे ऋणत्मक ब्याज दर पर खेती के लिए ऋण दिया जा रहा है और समय पर खाद, बीज और कीटनाशक की व्यवस्था करते हुए नई कृषि तकनीक को तेज गति से अपनाया जा रहा है। जिससे पिछले डेढ़ दशक में राज्य में गेहूं के उत्पादन में उत्पादन में 345% से अधिक वृद्धि कर दी हैं। जलाशयों के निर्माण को मिली गति ने प्रदेश में नहरों से सिंचाई के क्षेत्र को शिवराज सरकार ने पिछले 15 वर्षों में 7 से 40 लाख हेक्टेयर पर पहुंचा दिया है। कृषि फसलों के उत्पादन से किसानों के पास वित्तीय पूंजी निर्माण के साथ-साथ  आय निश्चित होने से किसानों में खेती के प्रति उत्साह का संचार हुआ है। शिवराज सिंह सरकार ने कृषि के लिए बनाए अनुकूल सुविधाओं माहौल ने आज मध्य प्रदेश के कृषि उत्पादन को 2.14 से सीधे 5.44 करोड़ मीट्रिक टन से आगे ले जा लिया है।
 शिवराज सिंह सरकार ने अपने अथक प्रयासों से मध्यप्रदेश में मातृ मृत्यु दर को 379 से 221 प्रतिवर्ष पर लाकर मध्यप्रदेश में शिशु मृत्यु दर को 86 से 47 प्रतिवर्ष पर ले आया है और प्रदेश में 22% से बढ़कर अब  86% से अधिक लोग संस्थागत प्रसव कराने लगे हैं। प्रदेश में अब दो की जगह 36 लाख से अधिक बेसहारा लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलने लगी है। यह लोग अब आत्मसम्मान का जीवन जी रहे हैं। 
गरीबों की सुरक्षा और उनके उत्थान के लिए बनाई गई मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण " संबल योजना "  ने तो शिवराज सरकार को मध्य प्रदेश की जनता के लिए पालक गार्जियन बना दिया है और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने पालक सरकार " गार्जियन गवर्नमेंट " का आकार ले लिया है । हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अन्य सैकड़ों योजनाएं हैं जिसने लोक कल्याण को राजधर्म के केंद्र में ला दिया है और अब विकास प्रमुख है। लगता है मध्य प्रदेश में हो रहे एक लोकसभा और 3 विधानसभा के इन चुनावों में जनता लोक कल्याण के लिए सत्यम शिवम सुंदरम को ध्यान में रखते हुए अपना बहुमूल्य मत भाजपा को देकर विजय ध्वज भारतीय जनता पार्टी के हाथों में देगी और देना भी चाहिए। सत्य मेव जयते ... अंततः जन गण मन अधिनायक जय हे ..... !
DINESH SAHU
राष्ट्रीय संयोजक
All India movement for democratic reforms
यह लेखक के अपने व्यक्तिगत विचार हैं

Monday 18 October 2021

भारतीय जनता पार्टी बेहतर विकल्प - मध्य प्रदेश उपचुनाव 2021

             आज के समय में लोकतंत्र ने विकास प्रशासन का स्वरूप ले लिया है। अच्छे से अच्छा शासन कहलाने के लिए लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा दिनों - दिन बढ़ती जा रही हैं। सभी राजनीतिक दल जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं देकर सत्ता में आना चाहते हैं और जनता भी अधिक से अधिक सुख शांति और समृद्धि चाहती हैं जनता छोटे से छोटे कार्य के लिए लोक कल्याणकारी राज्य की ओर देख रही हैं। विकसित देशों की तरह अब जनता का एक केंद्र बिंदु बन गया है - विकास। राजनीतिक दलों और जनता दोनों की निजी हित की विवशता के कारण लोक कल्याण केंद्र में आ गया हैं। मतदाताओं को बहलाने लोभ देने और भ्रम के सहारे उनका उपयोग राजनीतिक दलों के लिए अब गौण बन गया है। अधिकांश जगह केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर अभी भाजपा की सरकार है। मोदी-01 सरकार के बाद अब निरंतर मोदी-02 सरकार राष्ट्र के स्वाभिमान और गौरव को एक निष्पक्ष समान स्थाई दूरदर्शी आयाम देते हुए सेना विदेश स्वास्थ्य शिक्षा कृषि आधारभूत उद्योग और परिवहन के साथ-साथ अन्य सभी क्षेत्रों में विकास को एक सुदृढ़ विकसित स्वरूप दे रही है और अर्थव्यवस्था को निरंतर ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं।
 हमारे मध्य प्रदेश के भागीरथी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी ने कांग्रेस के समय बीमारू राज्य कहे जाने वाले मध्य प्रदेश को जनता के लिए मध्य प्रदेश सरकार को गार्जियन पालक सरकार बना दिया है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की लाडली लक्ष्मी कन्यादान संबल योजना जैसी लोक कल्याणकारी सैकड़ों योजनाओं के साथ कृषि निवेश शिक्षा स्वास्थ्य आत्मनिर्भरता की मामले में प्रदेश की जनता जनार्दन को चिंता मुक्त कर दिया है और जनजीवन के अन्य सभी आर्थिक क्षेत्रों में मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों पर लेकर गए हैं और ले जा रहे हैं। अपने भागीरथी ईमानदार प्रयासों के कारण ही आज शिवराज सिंह चौहान जी मध्य प्रदेश के एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनकर उभरे हैं। 
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दोनों के केंद्रबिंदु में दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद का अंत्योदय विकास है। केंद्र और राज्यस्तरीय खाद्य वितरण व्यवस्था को मजबूत विकसित रूप देकर गरीब को भूखे रहने की आशंका से बाहर निकाल लिया गया है। भाजपा सरकारों की सभी लोक कल्याण की विकास योजनाओं की चर्चा करना यहां संभव नहीं है। 
बदलते राजनीतिक स्वरूप को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश में हो रहे इन लोकसभा और विधानसभा के इन उपचुनाव में कांग्रेस या अन्य किसी विपक्ष के भ्रम में नहीं आ कर जनता को अपना हित ध्यान में रखते हुए अपनी आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के विकास के लिए शासन में सत्ता में बैठे राजनीतिक दल भाजपा को अपना बहुमूल्य वोट देकर विजय बनाना चाहिए और अपने विकास को सुनिश्चित करना चाहिए। मध्य प्रदेश में हो रहे लोकसभा और विधानसभा के इन उपचुनाव में जनता के पास भारतीय जनता पार्टी एक बेहतर विकल्प है। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर मतदान करेंगे तो परिणाम जन हितेषी निकलेंगे और इसी में लोक कल्याण निहित है 
                                         दिनेश साहू 
                                    राष्ट्रीय संयोजक
   All India Movement For Democratic Reforms
                    यह लेखक के अपने व्यक्तिगत विचार हैं