Morning Woke Time

Morning Woke Time
See Rising sun & Addopete Life Source of Energy.

Monday, 2 October 2023

विजय संकल्प अभियान, सीधे संपर्क समाज से समर्थन

मुल्ताई -मासोद विधानसभा भावी प्रत्याशी/उम्मीदवार , भाजपा शासन की रीति नीति और लोक कल्याणकारी योजनाओं पर गांव-गांव, रहा-रहा, घर-घर, द्वार-द्वार और खेत-खेत सीधा संपर्क संवाद , सबका साथ, सबका विकास। सबका विश्वास, सबका प्रयास।। बदलते भारत की बात, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, हर घर विकास, मध्य प्रदेश विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 129

"पूर्व दृष्टि " 2023 -  विजय प्रवास, "सीधा संपर्क-संवाद"
( " Forcoster "  2023 - victory migration )
मुलताई विधानसभा का एक ब्रांड एंबेसेडर (Brand Ambassador) बनकर पूरी विधानसभा में भाजपा सरकार की रीति नीति और लोक कल्याणकारी योजनाओं की मतदाता जनता जनार्दन से जमीनी स्तर पर आमने-सामने face to face "सीधा संपर्क-संवाद' One To One कर लोगों की समस्याएं सुनना और उन्हें दूर करने के लिए मदद सहयोग करना, उचित परामर्श देना,   निर्देशन करना देना और सरकार की लोक कल्याणकारी जनहित की योजनाओं की जानकारी आम जनता को देना और उसका लाभ लेने की जानकारी देना बात करना सहयोग देना रास्ता बताना।

कृपया विस्तृत जानकारी और सक्रियता के लिए मेरी फेसबुक आईडी ID - Dinesh Sahu Multai सर्च करने की कृपा करें।

कृपया जन जन तक पहुंचने के लिए मेरी फेसबुक पोस्ट शेयर करके मुझे जनप्रतिनिधि बनने के लिए सहयोग करने की कृपा करें। 

भावी MLA विधायक प्रत्याशी
पांव-पांव वाले छोटे भैया के प्रवास की निरंतरता
# जनता जनार्दन से सीधा संपर्क, सबका साथ सबका विकास सबका सहयोग की अवधारणा को लेकर जनता जनार्दन में आगे बढ़ रहा, जनता के बीच में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की विकसित होती मेरी छवि, साधारण, स्वच्छ और पारदर्शी उच्च शिक्षित संगठन और शासन प्रशासन और पत्रकारिता तथा राजनीति और सार्वजनिक जीवन के निकटतम प्रभावी अनुभवी विधानसभा क्षेत्र से लेकर प्रदेश स्तर तक अंतर्संबंध मुलताई-मासोद विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी के प्रबल उम्मीदवार l मेरा 2017-18 से लेकर अब तक मुलताई-मासोद विधानसभा के  सभी 292 बूथों (259 गांव) पर कम से कम दो बार और आधे से अधिक बूथों पर दो से अधिक बार ( पहली बार 2018 विधानसभा चुनाव के समय स्वयं के द्वारा किया गया प्रवास + दूसरी बार विधानसभा चुनाव 2018 के तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी माननीय राजा पवार जी के साथ पूरी विधानसभा का प्रवास + तीसरी बार ग्राम पंचायत और नगर पालिका मुलताई के आम चुनाव के समय विधानसभा के आधे से अधिक बूथों पर प्रवास  + 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद से मेरा प्रवास विधानसभा में निरंतर जारी रहा और चौथी बार इन मध्य के 3 वर्षों में 2 से अधिक बार मैं विधानसभा के लगभग सभी गांव का प्रवास कर चुका हूं। + पांचवी बार मध्यप्रदेश विधानसभा आम चुनाव 2023 के मद्देनजर पूरी मुलताई विधानसभा का पांचवी बार द्वार द्वार प्रवास कर रहा हूं। जो आगामी 30 मार्च 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। + छठवीं बार मध्यप्रदेश शासन प्रशासन द्वारा निकाली गई मध्य प्रदेश विकास यात्रा 2023 के साथ साथ छठवीं बार पूरी मुलताई विधानसभा के सभी सूचीबद्ध 259 गांव का प्रवास किया। मध्य प्रदेश विकास यात्रा 2023 के समापन दिवस 25 फरवरी 2023 को ( मुलताई विधानसभा के सभी 259 गांव 292 बूथ) मेरा छठवां प्रवास पूर्ण हुआ और मध्य प्रदेश विकास यात्रा 2023 के साथ भाजपा रीति नीति वाली शिवराज सिंह चौहान सरकार की जन उपयोगी लोक कल्याणकारी नीतियों को जनता जनार्दन के पास पहुंचाते हुए मैं मध्य प्रदेश विकास यात्रा 2023,  5 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक निकाली गई मध्य प्रदेश विकास यात्रा 2023 के इन 20 दिनों में मैं मुलताई विधानसभा के सभी सूचीबद्ध 259 गांव 292 बूथ पर प्रवास करने वाला एकमात्र भाजपा का ब्रांड एंबेसडर बनकर उभरा और मेरी प्रबल अग्रणी दावेदारी पक्की बनकर सामने आई है। पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रम के साथ-साथ अब pun: वर्तमान में पहले से चल रहा। घर-घर दस्तक देते हुए डोर टू डोर पांचवी बार 296 बूथों का प्रवास विधानसभा चुनाव 2023 में प्रबल दावेदारी के लिए चल रहा है। द्वार द्वार,घर घर कर रहा हूं। मध्य प्रदेश विधानसभा आम चुनाव 2023 में प्रबल जमीनी स्तर पर दावेदारी के लिए आज दिनांक तक छठवीं बार मुलताई-मासोद विधानसभा के 272/292 बूथों का सघन प्रवास पूरा हो चुका है और आगे प्रवास निरंतर जारी है प्रत्येक बूथ पर 80 परसेंट से अधिक जनता जनार्दन से मिलकर सीधा विस्तृत संपर्क संवाद करता हूं। और अनुमति लेकर योजनाओं और सरकार की नीतियों पर जन इच्छा के वीडियो बनाकर फोटोग्राफ लेते हुए अधिकतम जनता जनार्दन की समस्याओं और उनके द्वारा रखी जाने वाली बातों परेशानी के वीडियो बनाकर और सोशल मीडिया में जारी करता हूं। और पार्टी संगठन तथा शासन और प्रशासन के तक पहुंचाता हूं भेजता हूं। जो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रिंट और विजुअल मीडिया तक जाते हैं। मैं मुलताई मासोद विधानसभा का एकमात्र व्यक्ति जिसकी आईडेंटिटी पहचान जनता जनार्दन से सीधी पहचान मुलताई विधानसभा के सभी 292 बूथों पर है। मुलताई मासौद विधानसभा के प्रत्येक गांव और मुलताई नगर पालिका परिषद में मेरी आमजन में प्रभावशाली सक्रिय आईडेंटिटी सार्वजनिक पहचान है । पार्टी को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में विजई बनाने के लिए मैं भाजपा से सर्वोत्तम उम्मीदवार हूं। मतदाता बंधुओं जनता जनार्दन और युवा मतदाताओं का मेरे प्रति जनसमर्थन झुकाव के लिए मैं बहुत-बहुत आभारी हूं। जनता जनार्दन से मेरा विनम्र अनुरोध है मेरी उम्मीदवारी दावेदारी को सशक्त बनाने के लिए मेरे पक्ष में समर्थन आवाज व्यक्त कर मुझे जन सेवा का अवसर देने की कृपा करें। मैं जनता का उम्मीदवार, जनता के लिए, जनता के द्वारा चुना जाने वाला एक योग्य उम्मीदवार हूं। जनता के बीच ही मेरा स्थान है और रहेगा। जनता की सेवा मेरे लिए शिरोधार्य हैं।
# प्रदेश कार्यालय प्रमुख, आर्थिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश, Please Share Me, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023, विधानसभा मुलताई मासोद से भावी विधायक उम्मीदवार के प्रबल दावेदार, निवासी ग्राम पोस्ट बिहरगांव तहसील प्रभात पट्टन, जिला बैतूल मध्य प्रदेश।

Saturday, 5 March 2022

हम सबके प्यारे "रघु जी" : अमृत महोत्सव 6 मार्च पर विशेष

भारत की संस्कृति विशेष है। जो हमारे पास है। वह दूसरों के पास नहीं। हम जीवन को सनातन निरंतरता से जोड़ते हैं। व्यक्ति के अच्छे कामों के प्रति गौरव अभिव्यक्ति करते हैं। वंदन करते हैं। व्यक्ति में आत्म गर्व का संचार करते है। हमारी आगामी पीढ़ी उनसे सीख लेती है। भविष्य का आधार बनता है। आज रघुनंदन जी ने अपनी उम्र के 75 वर्ष पूरे कर लिए। आज हम उनके जन्म की हीरक जयंती मना रहे है उनके कार्यों, समर्पण और निष्ठा का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। उनका वंदन कर रहे हैं। अभिनंदन कर रहे हैं। 
 चरैवेति -चरैवेति के साथ एक मौन तपस्वी की तरह चलते रहे रघुनंदन। बिल्कुल हनुमान बनकर। एक दशक से अधिक लंबे समय तक भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री बनकर पार्टी की एक निष्ठ सेवा की। पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते रहे उनका सहयोग करते रहे। प्रदेश की राजनीति में भाजपा के लिए सूझ से बाहर का समय। वैसा ही जैसे राम के सामने 100 योजन का समुद्र पार कर अनाचार - अनति को खत्म कर मानव कल्याण का रास्ता बनाना। राजनीति के विपरीत समय में बिना विचलित हुए पार्टी मुख्यालय संभालते रहे।
  सिद्धांतों के पक्के। रघुजी का पूरा जीवन निष्कलंक। उन्होंने संस्कार संघ से लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल- आडवाणी और कुशाभाऊ ठाकरे के सानिध्य से पाए। इस कट्टर राष्ट्रवादी नेता में हिंदुत्व कूट-कूट कर भरा हुआ है जो उन्हें कभी कभी सच बोलने से नहीं रोक पाता है। राष्ट्रवादी ललक के कारण रघुनंदन ने सरकारी शिक्षक से इस्तीफा दे दिया। 1970 के दशक में भारतीय जनसंघ से विधायक चुने गए। और फिर लगन समर्पण को देख उन्हें मुख्यालय संभालने का काम दिया। इसके बाद पार्टी ने रघुनंदन को राज्यसभा में सांसद बनाकर दिल्ली भेजा।
 अपने काम के साथ-साथ अध्ययन और लेखन का अतिरिक्त गुण रघुजी के भीतर लगातार विकसित होता रहा बड़ा आकार लेता रहा। आज रघुनंदन जी ने राजनीति और आध्यात्मा पर अनेक पुस्तकें की लिखी हैं। उनकी इसी मनीषी अध्यात्म विद्वता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें "राम - पथ" गमन को खोजते हुए उसके उद्धार का काम सौंपा। इस दिव्य काम को उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ाया। आज रघुनंदन मध्यप्रदेश तुलसी प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष बन कर काम कर रहे हैं। प्रतिष्ठान में दिख रहे व्यवस्थित स्वच्छ परिवर्तन मे उनके प्रभाव की झलक को देखा जा सकता है। अब रघुनंदन लेखन और अध्ययन के साथ तुलसीदास जी के संस्कारों उनके उद्देश्यों को पूरा करने में अपना समय दे रहे हैं। हम सबके प्यारे रघु जी हमेशा स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहें। दीर्घायु... शतायु 100 की उम्र को पार करें। हम सबकी मनोकामना है ईश्वर हमें रघु जी के जन्म की स्वर्ण जयंती मनाने का अवसर दें।

Friday, 4 March 2022

"एक विचार" "एक अनुकरण" बना शिवराज : 5 मार्च जन्मदिन पर विशेष

मैं उस समय से पांव-पांव वाले इस बड़े भैया को जानता हूं । जब से विदिशा लोकसभा के लगभग 1500 गांव कुशाभाऊ ठाकरे, सुंदरलाल पटवा, लखीराम अग्रवाल और कैलाश नारायण सारंग के लोक व्यक्तित्व में पूरे किए। यदि शिवराज ने कुशाभाऊ ठाकरे से लोक सेवा का परम धर्म सीखा। सुंदरलाल पटवा से आक्रामक निडर सार्वजनिक जीवन शैली लेते हुए शिवराज जी ने अपने जन हितेषी व्यक्तित्व को निखारा। तो कैलाश नारायण सारंग ने उन्हें एक निष्ठा लगन दी। उस समय के वरिष्ठ नेता लखीराम अग्रवाल हो या अन्य कोई सभी की जन हितेषी ललक ने शिवराज के जीवन पर एक अमिट छाप छोड़ी और शिवराज अपने जन व्यक्तित्व में एक विनम्र सिंह बनकर उभरे। शिवराज सिंह चौहान के गुरु ने गलती नहीं करने के लिए उन्हें मंत्र "मत चूको चौहान" दिया और सन 2005 से शुरू हुआ शिवराज। 
शिव मतलब लोक कल्याणकारी एक भागीरथ प्रयास। कुछ ही वर्षों में लगने लगा अब मध्य प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी प्रगति की गति तेज होगी नई आशा का  प्रदेश में संचार हुआ। आज शिवराज जी के व्यक्तित्व ने उन्हें मध्य प्रदेश का लोकप्रिय जन हितेषी किसान का बेटा बेटियों का मामा मध्य प्रदेश का लोकप्रिय मुख्यमंत्री बना दिया। अपने अथक प्रयासों से आज मध्यप्रदेश में कृषि विकास दर, सिंचाई रकबा, ऊंचाइयों को छू रहे सामाजिक सुरक्षा के स्तर, प्रदेश में बेटियों के निश्चिंत जीवन सम्मान के साथ बेटियों के लिए इस मामा ने अवसरों को सुलभ कराया। हमारे गरीब कमजोर भाइयों के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास का निर्माण कर उन्हें सम्मान गौरव का जीवन दे रहे हैं जो गरीब के लिए बड़े ही गर्व की सम्मान की बात बनी है। आधुनिक लोक राज्य की विशेषता राज्य का कोई व्यक्ति भूखा नहीं सो सकता को साकार करने के लिए कोरोना काल में ही नहीं हमेशा गरीबों के लिए शिवराज में निशुल्क राशन की व्यवस्था की जा रही है। आज शिवराज का जीवन व्यक्तित्व अंत्योदय को निरंतर साकार कर रहा है पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और कुशाभाऊ ठाकरे के सपनों को पूरा कर रहा है और अपनी मातृभूमि की सेवा लगन भागीरथी प्रयासों के साथ कर रहे हैं। स्वतंत्रता के बाद लंबे समय से पिछड़ा मध्य प्रदेश किसी भागीरथी मुखिया का इंतजार कर रहा था मध्यप्रदेश में इस खाली स्थान को शिवराज जी ने भरकर पूरा किया है और आज मध्य प्रदेश विकास के मामले में अग्रणी राज्यों के साथ कदमताल कर रहा है और गरीबी के दलदल से बाहर निकल गया है जो शिवराज जी के अथक प्रयासों से संभव हो पाया है।
नागरिकों के अपने विकास, व्यवसाय, वाणिज्य की निजी प्रगति के लिए मध्य प्रदेश वित्त लोन उपलब्ध कराने वाले अग्रणी राज्यों में से एक है। चाहे बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण, अवसर, लोन और अपने स्टार्टअप शुरू करने हो। युवाओं को एक नए कॉन्फिडेंस आत्मविश्वास में लिया है और उनमें अपने रोजगार स्थापित करने के लिए  मध्यप्रदेश में एक नया आत्मविश्वास जगाया है। शिक्षक, पटवारी, पुलिस सचिवालय और प्रशासन के अनेक क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं के अवसर युवाओं को पिछले 15 वर्षों में मध्य प्रदेश सरकार ने दिए हैं। शिवराज सरकार के किए गए काम तो अनेक है लेकिन मध्य प्रदेश की लोकप्रिय शिवराज सरकार के सभी काम का उल्लेख करना यहां संभव नहीं है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुख्यमंत्री का यह लंबा कार्यकाल बिल्कुल उनके नाम को "सत्यम-शिवम- सुंदरम" के समान साकार करता हुआ आगे बढ़ रहा है। जो सच्चे अर्थ में शिवराज सिंह चौहान के जीवन, व्यक्तित्व और उनकी शैली को आसान तरीके से समझा देता है। समझने में सहायक है। शिवराज सिंह चौहान का लोक जीवन एक विचार की तरह आकार लेता हुआ आगे बढ़ रहा है। हमारे लिए एक अनुकरण का रूप लेता जा रहा है। राजनीति के सार्वजनिक जीवन में एक अनुसंधान का विषय बनता जा रहा है जो शोध योग्य है। कहे तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।
मैंने भी अपने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संवेदनशील,  उदार, संयम, गंभीर, धैर्य, सहनशील सेवा भाव से प्रेरणा सीख लेते हुए साल 2018 में मुलताई विधानसभा के लगभग 200 से ऊपर गांव का प्रवास "पांव-पांव वाले छोटे भैया" बनकर किया जो आज भी लगातार जारी है। यह उनके जन्मदिन पर शिवराज सिंह चौहान जी को मेरी ओर से एक लोक उपहार है। जियो हजारों साल... शिवराज जी की हमेशा जय हो...विजय हो....! 

Tuesday, 8 February 2022

उत्तर प्रदेश में जीतेगा योगी का मनोवैज्ञानिक प्रभाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा आम चुनाव 2022
भविष्य में विचारधारा ही रहेगी जिंदा, निष्ठा हो जाएगी गौण विलोपित
            उत्तर प्रदेश विधानसभा आम चुनाव 2022 में मतदाताओं के मन मस्तिष्क पर बना मनोवैज्ञानिक प्रभाव जीतेगा और योगी की विजय होगी। जहां से 2024 के देश में होने वाले आम चुनाव का रास्ता दिल्ली तक जाता है। लोगों को पहली बार उत्तर प्रदेश में शांति और व्यवस्था का सुकून मिला है एहसास हुआ है। व्यक्ति क्या चाहता है अपने जीवन में बेफिक्र चैन। बिना डर के अपने और मां बहनों के लिए स्वतंत्र जीवन। 
उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की प्रदेश सरकार ने इसी प्राथमिक कार्य को पहले पूरा किया है l प्रदेश से गुंडाराज दादागिरी रंगदारी और माफियाओं का लगभग पूरा सफाया कर दिया है और लोगों को सुशासन दिया है। योगी जी के इसी महत्वपूर्ण प्राथमिक कार्य ने लोगों के ऊपर एक विशेष चमत्कारिक दूरदर्शी मनोवैज्ञानिक प्रभाव उत्तर प्रदेश की जनता में बनाया है उत्पन्न किया है। उत्तर प्रदेश की जनता जनार्दन भली-भांति समझ रही की योगी एक स्वतंत्र निष्पक्ष और निडर मुख्यमंत्री है जो खुद के लिए नहीं समाज देश प्रदेश और जनता के लिए जीता है। किसी वंश परिवार सुप्रीमो या निजी हित के लिए नहीं। योगी जी की साधारण सरल संत छवि इसकी साक्षी है।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी ने प्रदेश में राष्ट्रीय स्वाभिमान और आर्थिक विकास को एक नई गति दी है। भले ही उनके द्वारा उठाए गए आर्थिक विकास के कदम इन 2 वर्षों की लंबे कोरोना काल के कारण डगमगाए हो। लेकिन लोगों को इस पर अधिक एतराज नहीं है। उन्हें इसका अहसास है कि लोकहित के लिए जीने वाले अगले मुख्यमंत्री तो योगी आदित्यनाथ जी ही होना चाहिए होंगे और जनता जनार्दन उन्हें अगला मुख्यमंत्री बनाएगी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा आम चुनाव 2022 में निष्ठा सबसे अधिक तेज गति से दरकती विलोपित Eliminate होती नजर आई है। लोगों में निष्ठा अब ज्यादा देर नहीं टिकने वाली है। अब व्यक्ति निजी हित के लिए जीने को मजबूर है या कहो बेईमान है या फिर उसकी महत्वाकांक्षा की भूख बढ़ती जा रही है। भविष्य में केवल विचारधारा ही काम करेगी। निष्ठा गौण हो जाएगी।  निष्ठा बौनी हो जाएगी। लगभग समाप्त प्राय हो जाएगी। विचारधारा ही शासन का क्रियान्वयन और दिशा तय करेगी नेतृत्व करेगी। विचारधारा द्वारा चयन किए गए शासक एक अधिनायक की तरह जन सेवा की गुणवत्ता देते रहेंगे। और विचारधारा को क्रियान्वित करेंगे। नागरिकों को केवल विचारधारा को मजबूत करने के लिए निस्वार्थ सेवा करनी होंगी। देश समाज को मजबूत करने के लिए इसे जनता को अपना एक राष्ट्रीय कर्तव्य समझकर पूरा करना है। सीधे निजी लाभ की जगह हमें केवल राज्य की सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ताओं की आशा करनी होगी।
भारत ही नहीं विश्व की प्रभावशाली शासकों में से एक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रीय तत्वों को मजबूत करने वाले अहम प्राथमिक कार्यो के कारण भाजपा के पक्ष में मतदान की लहर बनी है। देश में प्रधानमंत्री जी के द्वारा किए जा रहे आर्थिक कार्यों सुधारों और नव निर्माण का मतदाताओं पर विशेष प्रभाव पड़ा है। मोदी जी की सुरक्षा नीति सैन्य नीति और विदेश नीति के लोग कायल प्रशंसक हो गए हैं। ऐसे अनेक कारण है जिन्होंने जनता के मन मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव उत्पन्न किया है डाला है। भले ही कमी-बीसी (19-20) कुछ हो। लेकिन मोदी योगी की जुगलबंदी का यही वह मनोवैज्ञानिक प्रभाव है जो पुनः विधानसभा 2022 के आम चुनाव में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को विजय दिलाएगा। योगी जी का परचम लहराएगा। योगी की जय होगी।  विजय होगी। योगी आदित्यनाथ पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। होंगे।

Wednesday, 2 February 2022

कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष 2021 - 2022

मध्य प्रदेश एक ऐसे अमर कर्मयोगी मौन तपस्वी का जन्म शताब्दी वर्ष मना रहा है जिसकी जीवनशैली बाधाओं प्रतिरोधों से ऊपर उठकर रचनात्मक निर्माण अपनी मंजिल की ओर बढ़ती रही 15 अगस्त 1922 को जन्म लेने वाले मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पित्र पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की यह विशिष्ट अबाध्य जीवन शैली युवाओं के लिए अपने सामाजिक आर्थिक राजनीतिक और मूल्यवादी जीवन को निष्कलंक निष्काम सेवा भाव से आगे बढ़ाने के लिए एक अमर प्रेरणा अमर संदेश है जिसे हर युवाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए मूर्त रूप देना चाहिए कि किस तरह हम कुशाभाऊ ठाकरे जी के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आने वाली समस्याओं को पार करके अपने जीवन को बाधाओं से रहित बनाते हुए बाधा की चिंता किए बिना अपने जीवन को निरंतर आगे बढ़ा सकते है 
कुशाभाऊ ठाकरे के सामाजिक संबंधों का प्रबंधन भी अद्वितीय था उनसे मिलने आने वाले प्रदेशभर के कार्यकर्ता उनके अन्नपूर्णा भोजनालय में भोजन पाकर तृप्त होते और पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाते भोजनालय का प्रबंधन और देखरेख उनके मॉल मौन साधक बापूजी करते थे एक परम भक्त सेवक के रूप में हनुमान बनकर अपने बड़े भाई कुशाभाऊ ठाकरे जी की सेवा उनके छोटे भाई जयंत ठाकरे जी आजीवन करते रहे दोनों भाइयों का संबंध जीवन बिल्कुल बिना किसी लाभ की आशा के पूरी तरह निस्वार्थ राम लक्ष्मण की तरह था 
नर सेवा को नारायण सेवा मानने वाले प्रखर राष्ट्रवादी कुशाभाऊ ठाकरे के आदर्शों सिद्धांतों और विचारों को मूर्त रूप देते हुए आज मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार दो दशक पूरा करने जा रही है मध्य प्रदेश को विका
स की ऊंचाइयों पर ले जा रही है प्रदेश में कुशाभाऊ की इच्छा अनुसार प्रशंसनीय विकास कार्य किया है और कर रही है 
 जनमानस के बीच सादा सरल और स्वच्छ चरैवेति चरैवेति का खाटी जीवन जीने वाले महान व्यक्तित्व के धनी कुशाभाऊ ठाकरे जी का 28 दिसंबर 2003 को निधन हो गया ठाकरे जी की आत्मा ब्रह्मलीन हो गई और वह हमारे बीच से चले गए 
इस जन्म शताब्दी वर्ष में हम सभी अपनी निष्पक्ष छवि और मेहनत के बल पर मध्य प्रदेश में भाजपा को गढ़ने वाले और अटल बिहारी वाजपेई जैसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री के काल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंचने वाले इस महान व्यक्तित्व के धनी कुशाभाऊ ठाकरे जी की मूल्य वादी जीवन शैली को अपने जीवन में अपनाकर अपने जीवन को लोक कल्याण का जीवन अर्थ दे सकते हैं यही हमारी ठाकरे जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि कृतज्ञता होगी
 कुशाभाऊ ठाकरे अमर रहे अमर रहे 

Sunday, 31 October 2021

मेरी उम्र , मेरा मध्य प्रदेश - स्थापना दिवस 1 नवंबर 2021 पर विशेष

1966 से मध्य प्रदेश का मैं साक्षी। मेरी आंखों के सामने बीमारु मध्य प्रदेश ने कैसे गंभीर रुप धारण किया, बढ़ता गया, और ऊंचाइयों की ओर बढ़ता चला जा रहा हैं । 1970 के दशक, सोयाबीन आने के प्रारंभिक समय से लेकर गरीबी, बेबसी देखी भोगी। इस बेबस दौर की परिस्थिति ने मुझे अपने समाज, आसपास के लोगों, माता पिता, गांव के लिए कुछ करने प्रेरित किया। और 1984 में निकल पड़ा राजधानी भोपाल, करने लग गया सिविल सेवा की तैयारी। तभी से मैं मेरे प्रदेश की विकास यात्रा से निरंतर अपडेट होता रहा। 
 1990 के दशक में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाया जाता था। मध्य प्रदेश के विकास के लिए एक भागीरथी मुख्यमंत्री की जरुरत है। जब तक मध्य प्रदेश को भागीरथी तप और मानव मात्र की कल्याण की भावना वाला व्यक्ति नहीं मिलता तब तक प्रदेश के विकास की गति तेज नहीं हो सकती। 1990 - 1992 में ढाई वर्ष के लिए सुंदरलाल पटवा जी की सरकार बनी लेकिन विडंबना के कारण यह सरकार गिर गई। केरियर बनाने की उच्च शिक्षित युवा दहलीज ने 1993 से 2003 का स्थिर, दुरुह, विकास का संक्रमण, ठहराव देखा और भोगा है।
अंततः 2003 आशा की प्रभात उदय किरण लेकर आया। प्रदेश में भाजपा की सरकार आई। उमा श्री भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी। पंडित दीन दाल उपाध्याय जी का अंतोदय सरकार के कार्यों के केंद्र में आया। अंतिम बेसहारा व्यक्ति का उत्थान शुरू हुआ। मानव सेवा सरकार का मिशन बना। शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही आशा पूरी हुई। अपने लंबे शासनकाल में भागीरथी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने तप, मेहनत, समन्वय और दूरदर्शी कार्यों के बल पर प्रदेश को आज बीमारु राज्य की श्रेणी से बाहर निकाल लिया हैं।
शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, मानव संसाधन, तकनीक, वित्त, बैंक, कृषि, सिंचाई, गुडगवर्नेंस, डिजिटल तकनीक, कानून और व्यवस्था सहित लगभग हर क्षेत्र में मेरा मध्य प्रदेश देश के सभी राज्यों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए आगे निकलने के प्रयास में कदमताल कर रहा है। आज मेरा मध्य प्रदेश गौरव गान गा रहा है। प्रदेश का हर नागरिक उत्साह, उमंग, स्वाभिमान के साथ गर्व महसूस कर रहा है। स्फूर्ति के साथ आगे बढ़ रहा हैं। प्रदेश और शेत्र के सभी भाई - बहनों को मध्य प्रदेश की स्थापना दिवस 1नंबर की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं......!
 मेरा मध्य प्रदेश महान
 वंदे मातरम
भारत माता की जय

Thursday, 21 October 2021

मध्यप्रदेश में साकार होता ...... " सत्यम - शिवम - सुंदरम " मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2021

भारतीय संस्कृति हमें अमर संदेश देती हैं। सत्य ही शिव है,  शिव ही लोक कल्याणकारी हैं, लोक कल्याण ही सुंदर है और जो सुंदर है वही सत्य है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की इस भावना के कारण आज मध्यप्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल 2003 के बाद प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में 526% से अधिक की वृद्धि हुई है और प्रति व्यक्ति आय ₹15442 प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति से बढ़कर ₹ 79909 प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति से अधिक हो गई है।  जो आप हमें बताता है कि मध्य प्रदेश एक बीमारू राज्य के श्राप से बाहर निकल कर देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में तेजी से अपने मजबूत कदम के साथ आगे बढ़ रहा है। आज मध्य प्रदेश का आम बजट दो लाख करोड़ रुपए प्रति वर्ष से अधिक हो गया है।  
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचारों को साकार करते हुए गरीबों के खाने के लिए एक रुपए प्रति किलो अनाज देते हुए उनके लिए प्रधानमंत्री आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए गरीब को रोटी की चिंता से बाहर निकाल लिया गया है और आवास देकर आत्मसम्मान गर्व की जिंदगी दी जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के सपने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को आगे बढ़ाकर आज लगभग सभी गांवों को पक्की सड़क से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गतिशील उत्साही और आसावान बना दिया गया है। प्रधानमंत्री उज्वाला योजना ग्रहणी माता बहनों को गैस चूल्हा मुफ्त में देकर रसोई बनाने के काम को आसान कर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही है।  
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने फसलों के उत्पादन को अनिश्चितता से बचाते हुए सरकार किसानों को वित्तीय सुरक्षा दे रही है। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ राज्य स्तरीय सीसी सड़क मार्गों का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है बन रही सड़क मार्गों की निर्माण गुणवत्ता उच्च स्तर की है जो हमें अपनी आंखों से देखने को मिल रही है। तकनीकी, चिकित्सा, प्रबंधन और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्तर के प्रशिक्षित मानव संसाधन को बनाया जा रहा है। प्रदेश में डिजिटाइजेशन को निरंतर नया आयाम दिया जा रहा हैं। अब छात्र छात्राओं के लिए कोई भी शिक्षा प्राप्त करने के लिए पैसे की कमी नहीं है उन्हें छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण के माध्यम से धन की उपलब्धता आसानी से हो रही है। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना ने तो छात्रों के सपनों को पंख ही लगा दिए हैं।
 प्रदेश की आर्थिक धार्मिक धमनियों में बहने वाली बिजली का उत्पादन 2003 में केवल 2900 मेगावाट था जिसे अब शिवराज सरकार ने 18384  मेगावाट  से आगे पहुंचा दिया है और आज प्रदेश के गांव में 24 घंटे घरेलू बिजली मिल रही है और किसानों को सिंचाई के लिए 10 घंटे प्रतिदिन बिजली मिल रही है। बिजली उत्पादन में हुई इस वृद्धि से उद्योगों ने भी राहत की सांस ली ली है और निरंतर तरक्की की जा रही है।
 अपने शासनकाल के 10 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने 2003 तक प्रदेश में कृषि की विकास दर को 3% से ऊपर नहीं ले जा पाई। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने अपने परिश्रम से मध्य प्रदेश की कृषि विकास दर को 18. 89% से ऊपर पहुंचा दिया है। कृषि निवेश, विपणन, भंडारण और परिवहन की विकसित व्यवस्था ने मध्य प्रदेश की ग्रामीण कृषि अर्थव्यवस्था को एक नया प्रतिस्पर्धी आयाम दिया है। इसका श्रेय किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जाता है। 0% से नीचे ऋणत्मक ब्याज दर पर खेती के लिए ऋण दिया जा रहा है और समय पर खाद, बीज और कीटनाशक की व्यवस्था करते हुए नई कृषि तकनीक को तेज गति से अपनाया जा रहा है। जिससे पिछले डेढ़ दशक में राज्य में गेहूं के उत्पादन में उत्पादन में 345% से अधिक वृद्धि कर दी हैं। जलाशयों के निर्माण को मिली गति ने प्रदेश में नहरों से सिंचाई के क्षेत्र को शिवराज सरकार ने पिछले 15 वर्षों में 7 से 40 लाख हेक्टेयर पर पहुंचा दिया है। कृषि फसलों के उत्पादन से किसानों के पास वित्तीय पूंजी निर्माण के साथ-साथ  आय निश्चित होने से किसानों में खेती के प्रति उत्साह का संचार हुआ है। शिवराज सिंह सरकार ने कृषि के लिए बनाए अनुकूल सुविधाओं माहौल ने आज मध्य प्रदेश के कृषि उत्पादन को 2.14 से सीधे 5.44 करोड़ मीट्रिक टन से आगे ले जा लिया है।
 शिवराज सिंह सरकार ने अपने अथक प्रयासों से मध्यप्रदेश में मातृ मृत्यु दर को 379 से 221 प्रतिवर्ष पर लाकर मध्यप्रदेश में शिशु मृत्यु दर को 86 से 47 प्रतिवर्ष पर ले आया है और प्रदेश में 22% से बढ़कर अब  86% से अधिक लोग संस्थागत प्रसव कराने लगे हैं। प्रदेश में अब दो की जगह 36 लाख से अधिक बेसहारा लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलने लगी है। यह लोग अब आत्मसम्मान का जीवन जी रहे हैं। 
गरीबों की सुरक्षा और उनके उत्थान के लिए बनाई गई मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण " संबल योजना "  ने तो शिवराज सरकार को मध्य प्रदेश की जनता के लिए पालक गार्जियन बना दिया है और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने पालक सरकार " गार्जियन गवर्नमेंट " का आकार ले लिया है । हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अन्य सैकड़ों योजनाएं हैं जिसने लोक कल्याण को राजधर्म के केंद्र में ला दिया है और अब विकास प्रमुख है। लगता है मध्य प्रदेश में हो रहे एक लोकसभा और 3 विधानसभा के इन चुनावों में जनता लोक कल्याण के लिए सत्यम शिवम सुंदरम को ध्यान में रखते हुए अपना बहुमूल्य मत भाजपा को देकर विजय ध्वज भारतीय जनता पार्टी के हाथों में देगी और देना भी चाहिए। सत्य मेव जयते ... अंततः जन गण मन अधिनायक जय हे ..... !
DINESH SAHU
राष्ट्रीय संयोजक
All India movement for democratic reforms
यह लेखक के अपने व्यक्तिगत विचार हैं